Search

 
 
 

जमशेदपुर : इंटरमीडिएट में एडमिशन को कॉलेजों को विभाग की चिट्ठी का इंतजार

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : राज्य के अंगीभूत डिग्री और संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई जारी रहेगा. इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने निर्णय ले लिया है. लेकिन कॉलेजों की ओर से अभी एडमिशन के लिए आवेदन की भी तिथि तय नहीं की जा रही है. कॉलेजों से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिली है, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गयी है. इसलिए अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. इसे भी पढ़ें : भारतीय">https://lagatar.in/hull-revolution-was-first-flag-indian-independence-movement/">भारतीय

स्वतंत्रता आंदोलन की पहली ध्वज थी हूल क्रांति

पत्र मिलते ही शुरू होगा नामांकन

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने बताया कि अभी सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हुई है. अधिसूचना की प्रति मिलते ही कॉलेज के इंटरमीडिएट प्रभाग में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी. एडमिशन को लेकर सारी तैयारी की जा चुकी है. केवल अधिसूचना का इंतजार है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephant-broke-the-gate-of-rice-mill-in-chauthia-ate-rice-broke-two-houses/">चाकुलिया

: चौठिया में चावल मिल का गेट तोड़ हाथी ने चावल खाया, दो घर तोड़े

आदेश मिलने पर होगा विचार

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने कहा कि अभी तक कॉलेज को सरकार की ओर से आदेश प्राप्त नहीं हुआ है. आदेश का पत्र मिलने पर नामांकन के संबंध में विचार किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अन्य कॉलेजों से भी जानकारी लेंगे. इसके अलावा अबतक अनेक बच्चे विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन ले चुके हैं. ऐसे में कॉलेज में इंटरमीडिएट प्रभाग के तीनों संकाय में पर्याप्त संख्या में विद्यार्थियों का दाखिला होगा या नहीं, यह भी देखना जरूरी है. क्योंकि केवल नामांकन ही नहीं, शिक्षकों के वेतन भुगतान के स्त्रोत को भी देखना है. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/uniform-civil-code-bill-likely-to-be-introduced-in-parliament-in-monsoon-session-parliamentary-standing-committee-meeting-on-july-3/">मॉनसून

सत्र में Uniform Civil Code बिल संसद में पेश होने की संभावना, संसदीय स्थायी समिति की बैठक 3 जुलाई को

जल्द शुरू होगा एडमिशन

इनके अलावा एबीएम कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज और द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन के प्राचार्य क्रमशः डॉ विजय कुमार पियूष, डॉ अशोक झा एवं डॉ मुकुल खंडेलवाल ने भी सरकार के आदेश का इंतजार होने की बात कही. हालांकि अन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही इस संबंध में बैठक कर कटऑप वगैरह तय कर लिया जायेगा. इसके साथ ही जल्द ही नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही