Search

 
 
 

Jamshedpur : जर्जर क्वार्टर की दीवार गिरी, मलबे के नीचे दबकर युवक घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बर्मामाइंस स्थित बीना रोड में जर्जर क्वार्टर की दीवार अचानक गिर गई. इस दौरान मौके पर ईंट चुन रहा डोमन सिंह दीवार के मलबे के नीचे दब गया. आनन-फानन में अन्य साथियों की मदद से उसे किसी तरह निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना रविवार सुबह की है. इधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गई. बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. डोमन बर्मामाइंस का ही रहने वाला है और घटना के वक्त वह अन्य साथियों के साथ ईंट चुन रहा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/anand-resident-of-baridih-vijaya-garden-missing-for-eight-days-last-location-found-near-bit-ranchi/">जमशेदपुर

: बारीडीह का रहने वाला आनंद आठ दिन से लापता, लास्ट लोकेशन रांची के बीआईटी के पास मिला

सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ा जा रहा क्वार्टर

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर कंपनी द्वारा क्वार्टर तोड़ा जा रहा है. जो क्वार्टर टूट रहे हैं उसके ईंट को कुछ लोग चुनकर अपने घर लेकर जा रहे हैं. इसी दौरान रविवार को डोमन सिंह अपने अन्य साथियों के साथ क्वार्टर के पास ईंट चुन रहा था. इतने में जर्जर क्वार्टर की दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आकर डोमन गंभीर रुप से घायल हो गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-girder-of-the-under-construction-bridge-broke-in-the-first-rain-of-monsoon/">गिरिडीह

: मॉनसून की पहली बारिश में ही टूटा निर्माणाधीन पुल का गडर

दो लोगों के दबे होने की अफवाह

इधर, लोगों ने बताया कि दीवार के नीचे डोमन के अलावा और एक युवक दबा है. जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया पर मलबे के नीचे कोई नहीं मिला. हालांकि बाद में जानकारी मिली कि जिस अन्य युवक की मलबे के नीचे दबे होने की बात कही जा रही थी वह अपने घर पर है. फिलहाल घायल डोमन का इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही