Search

 
 
 

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड की दीवार गिरी, अफरा-तफरी मची

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम हॉस्पीटल में कैदी वार्ड की दीवार ढह गई. घटना शनिवार सुबह की है. इस घटना के बाद वहां से लोग इधर-उधर भागने लगे. पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हालांकि इस घटना में अस्पताल में मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. उल्लेखनीय है कि एमजीएम अस्पताल परिसर में कैदी वार्ड के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-mob-stripped-three-sadhus-and-beat-them-brutally-bjp-surrounded-mamata-banerjee/">पश्चिम

बंगाल : पुरुलिया में भीड़ ने साधुओं को निर्वस्त्र कर पीटा, बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेरा
इस घटना के दौरान कोई मजदूर वहां काम नहीं कर रहे थे. अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी. घटना स्थल के पास ही काफी बड़ा गड्ढा खोदा गया है. इस वजह से कैदी वार्ड की दीवार की नींव कमजोर हो गई थी. इसी कारण दीवार गिर गई. इस घटना के बाद से लोगों में दहशत है. कुछ माह पूर्व एमजीएम अस्पताल का छज्जा का बड़ा हिस्सा गिर गया था. इस घटना में भी किसी को चोट नहीं लगी थी. लेकिन छज्जा गिरने से वहां खड़ी कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही