Search

Jamshedpur : पूर्वी विस में डॉ. अजय व सरयू राय में जुबानी जंग तेज

  • डॉ. अजय ने क्रेडिटजीवी बताया तो भाजमो ने कहा चुनावी मेढक
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की चुनावी सरगर्मी के साथ ही जुबानी जंग शुरू हो गई हैं. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद सक्रियता बढ़ा चुके डॉ. अजय कुमार ने शुक्रवार को विधायक सरयू राय पर हमला बोला. कहा कि भुईयाडीह मामले में 5 साल कुछ ना कर पाने वाले सरयू राय अब चुनाव के पहले क्रेडिटजीवी बने फिर रहे हैं. डॉ. अजय के इस बयान का विधायक सरयू राय की पार्टी (भाजमो) के महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव पलटवार करते हुए डॉ. अजय कुमार को चुनावी मेंढ़क बताया. जो चुनाव सामने देख टर्र-टर्र करने लगे हैं. उन्होंने कहा कि डॉ. अजय को बताना चाहिए कि वह इतने वर्षों तक कहां थे? अभी चुनाव देखा तो लगे टर्राने. सरयू राय ने उस इलाके में लगातार मेहनत कर विकास के इतने कार्य करवाए, उन्हें क्रेडिटजीवी कहते डॉ. कुमार को शर्म भी नहीं आई. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-members-joined-the-youth-public-protest-rally/">Chakradharpur

  : युवा जन आक्रोश रैली में शामिल हुए भाजपाई
श्रीवास्तव ने कहा कि 150 घरों को तोड़ने के संबंध में जब एनजीटी की तरफ से नोटिस आया, तब सरयू राय ही पहले शख्स थे जो उस इलाके में गए और लोगों को हौंसला दिया. सुबोध श्रीवास्तव ने 5 वर्ष में विधायक द्वारा कराए गए कार्यों की फेहरिस्त भी जारी की. वहीं डॉ. अजय ने जारी बयान में कहा कि भुईयाडीह के लोग 25 साल से नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर थे. लोगों ने परिवर्तन के नाम पर सरयू राय का समर्थन किया. लेकिन पिछले 5 वर्षों में भुईंयाडीह के कल्याणनगर, राधिकानगर, भुईंयाडीह बस्ती में नागरिक सुविधा से संबंधित कोई काम नहीं किया गया. अगर विधायक द्वारा कुछ किया गया होता तो यह स्थिति नहीं होती. बस्ती के इन घरों में शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है. इससे बड़ी शर्मनाक स्थिति क्या हो सकती है. जब उनके द्वारा क्षेत्र में जा कर निवासियों के मुद्दों को हल करने का प्रयास किया जा रहा है. तो विधायक की आंखें खुली और अब बस्ती में जाकर क्रेडिट ले रहे हैं. डॉ. अजय ने कहा कि शनिवार को इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp