Search

 
 
 

Jamshedpur : जमशेदपुर में 20 को भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट

 
  • अंतिम सोमवारी पर कहीं झमाझम तो कहीं हुई बूंदाबांदी
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार की सुबह और शाम को कहीं-कहीं झमाझम तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई. मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में शहर में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई. हालांकि दिन में तेज धूप भी खिली रही. मौसम विभाग ने 20 अगस्त को मुसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कोल्हान में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. ऐसे में विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-did-wall-writing-regarding-yuva-akrosh-rally/">Jamshedpur

: युवा आक्रोश रैली को लेकर युवाओं ने किया दीवार लेखन
मौसम विभाग की माने तो राज्य के दक्षिण-पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. जिसमें पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा राज्य के मध्य एवं निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. इसमें रांची, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम शामिल है. इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार, 24 अगस्त तक राज्य में बारिश हो सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही