Search

 
 
 

जमशेदपुर : पहाड़ बस्ती में मोटर खराब होने से जल संकट, लोगों ने किया प्रदर्शन

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो के पारडीह सिटी इन होटल के सामने स्थित पहाड़ बस्ती में बोरिंग की मोटर कई महीने से खराब है. मोटर खराब होने से यहां जल संकट पैदा हो गया है. लोगों को काफी दूर जाकर पानी भरना पड़ता है. यह दिहाड़ी मजदूरी करने वालों की बस्ती है. मानगो नगर निगम में कई बार लोगों ने शिकायत की. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से भी कहा लेकिन, कोई अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है. इस पर गुरुवार को इलाके के बस्ती वासियों ने प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-auxiliary-policemen-helped-the-martyrs-family-for-not-getting-government-assistance/">चाईबासा

: सरकारी सहायता नहीं मिलने पर सहायक पुलिसकर्मियों ने की शहीद के परिवार की मदद

मोटर नहीं बनने पर आंदोलन की चेतावनी

मोटर नहीं मिलने पर इलाके के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. लोगों का कहना है कि मोटर नहीं बनने से उन्हें पानी लेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है. इसलिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और मानगो नगर निगम यहां जल्द मोटर ठीक कराए. ‌ प्रदर्शन करने वालों में बच्चू मुखर्जी, गोपाल यादव, ज्योत्सना तंतुबाई, बसंती सिंह मुंडा, सरस्वती तंतुबाई, बुधनी सिंह, रूमा तंतुबाई, भारतीय तंतुबाई, सुजाता कालिंदी, आशा प्रजापति, शांति देवी, सोनिया कालिंदी, संगीता कालिंदी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-four-caves-burnt-to-ashes-due-to-fire/">गिरिडीह

: आग लगने से चार गुमटी जलकर राख
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही