Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : परसुडीह में पाइप लीकेज होने से बर्बाद हो रहा पानी, सड़क पर हुआ जलजमाव

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan SIngh) : परसुडीह से सरजामदा जाने वाली मुख्य सड़क पर दयाल टावर के पास पानी के पाइप का वाल्व क्षतिग्रस्त हो जाने से हजारों लीटर पानी पिछले दो दिनों से बर्बाद हो रहा है. सड़क पर पानी बहने से आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोगों को भी काफी समस्या हो रही है. सड़क में बने गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की भी संभावना बनी हुई है. इतना ही नहीं पाइप के लीकेज होने के कारण प्रेशर कम होने की वजह से लोगों को पानी भी पूरा नहीं मिल पा रहा. इधर, राहगीर पानी के फव्वारे के बीच आवागमन करते दिखाई दिए. स्थानीय लोगों ने बताया कि लोग बूंद-बूंद पानी को तरसते हैं और यहां सड़क पर पानी बहता रहता है. सड़क पर पानी बहने से कई बार सड़क भी टूटती रहती है और स्थानीय लोग भी इसका विरोध करते हैं. इसके बावजूद पाइप क्षतिग्रस्त होकर पानी का बहना लगातार जारी है. यह पहली बार नहीं है कि जब परसुडीह में पाइप फटा हो. इससे पहले कई दफा इलाके में जलापूर्ति पाइपलाइन फटने की वजह से पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो चुका है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-13-excellent-teachers-honored-in-guru-shrestha-ceremony/">चाकुलिया:

गुरु श्रेष्ठ समारोह में सम्मानित किए गए 13 उत्कृष्ट शिक्षक

क्या कहते है स्थानीय लोग व अधिकारी 

[caption id="attachment_784182" align="aligncenter" width="467"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Video-2023-10-15-at-13.57.29.mp4_snapshot_00.00.873.jpg"

alt="" width="467" height="337" /> बाली मुर्मू, स्थानीय निवासी[/caption]
परसुडीह के लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरसते है. कई बार तो खरीद कर उन्हें पानी पीना पड़ता है. पीएचडी विभाग द्वारा पाइप लाइन का मेंटेनेस नहीं किया जा रहा है, जिस कारण हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है. इसके बाद भी संबंधित विभाग सोया हुआ है. यह बेहद ही दुःख की बात है.
 
बाली मुर्मू, स्थानीय निवासी
--------------------------------
[caption id="attachment_784183" align="aligncenter" width="429"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/pankaj-sinha.jpeg"

alt="" width="429" height="350" /> पंकज सिन्हा, उपाध्यक्ष, जिला परिषद[/caption]
 
पीएचडी विभाग को दुर्गा पूजा से पूर्व क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत करने को कहा गया है. कार्यपालक अभियंता से भी बात हुई है. क्षेत्र में कहीं भी पानी की सप्लाई में दिक्कत न आये इससे सम्बंधित निर्देश भी दिए गए है.
 
पंकज सिन्हा, उपाध्यक्ष, जिला परिषद
---------------------------------------
 
किसी भी तरह की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. क्षतिग्रस्त पाइप को दुरुस्त कराया जाएगा. पानी की निर्बाध आपूर्ति हो इसके लिए प्रयास किये जा रहे है. गोविंदपुर जलापूर्ति योजना से परसुडीह क्षेत्र में पानी की सप्लाई होती है. कमर्चारियों को भेजकर कर उसे दुरुस्त कराया जाएगा.
 
सुनील कुमार, कार्यपालक अभियंता, पीएचडी विभाग
[wpse_comments_template]
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही