Search

 
 
 

जमशेदपुर: मानगो की रिबेट कॉलोनी में कई दिन से नहीं आ रहा पानी,  ​शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : मानगो नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर नौ  के रोड नंबर चार और पांच, रिबेट कॉलोनी एमजीएम, डिमना क्षेत्र में पिछले सात दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इसकी शिकायत मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर राहुल कुमार एवं पेयजल विभाग के अर्जुन शाही से की गई है, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है. इसी कालोनी के रोड नंबर पांच के रहने वाले और ​शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि इसके पहले भी कोरोना काल में दो साल तक पानी की आपूर्ति बंद थी. इसे भी पढ़ें: असम">https://lagatar.in/news-of-the-revelation-of-al-qaeda-terror-module-in-assam-12-jihadis-arrested-two-madrassas-sealed/">असम

में अल कायदा टेरर मॉडयूल के खुलासे की खबर, दो मदरसे सील किये गये, 12 जिहादी पुलिस की गिरफ्त में

रोड नंबर 15 ​स्थित जलमीनार से होती है पानी की आपूर्ति

इस कॉलोनी में रोड नंबर 15 ​स्थित जलमीनार से पानी की आपूर्ति होती है. मई महीने में कॉलोनी के लोगों ने मानगो नगर निगम और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से कई बार ​शिकायत की. तब जाकर टीम आई और सड़क खोदकर जलापूर्ति की पाइप में फंसा कचरा हटाया. इसके बाद जलापूर्ति बहाल हुई. एक महीने तक पानी आया और फिर से कोई खराबी आ जाने के कारण जलापूर्ति बंद है. राकेश कॉलोनी के लोगों के साथ बार-बार इसकी ​शिकायत मानगो नगर निगम और पेयजल विभाग से कर रहे हैं, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है.

विभाग के ठेकेदार को समाधान का निर्देश

इधर, मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर राहुल कुमार ने कहा कि लोगों की ​शिकायतें मिलने के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ठेकेदार अर्जुन शाही को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान करें ताकि लोगों को पीने का पानी समय से मिल सके. इसे भी पढ़ें:विधानसभा">https://lagatar.in/monsoon-session-of-vidhan-sabha-speaker-announces-names-of-5-chairpersons-house-adjourned-till-1100-am-on-monday/">विधानसभा

का मानसून सत्र : स्पीकर ने 5 सभापतियों के नाम की घोषणा की, सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही