Search

 
 
 

पटमदा : डिमना लेक में 12.5 फीट घटा जलस्तर, किसान चिंतित

 
Patamda : बोड़ाम प्रखंड स्थित डिमना लेक का जलस्तर लगातार कम हो रहा है. अब तक डिमना लेक में 12.5 फीट पानी घट चुका है. डिमना लेक में पानी की क्षमता 531 फीट है. लेकिन इधर बीच डिमना लेक से लगातार पानी निकलने और बारिश नहीं होने की वजह से जल स्तर 518.5 फीट तक आ गया है. डिमना लेक में पानी की क्षमता 120 लाख क्यूबिक फीट है. यह लेक 2 वर्ग मील में फैली हुई है. लेक की लंबाई साढ़े तीन मील और चौड़ाई एक मील है. जमशेदपुर शहर को जलापूर्ति इसी लेक से होती है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-expansion-of-railways-preparation-to-build-satellite-station/">आदित्यपुर

: रेलवे का हो रहा विस्तार, सेटेलाइट स्टेशन बनाने की हो रही तैयारी

जलस्तर घटने से किसान चिंतित

जलस्तर में गिरावट होने से आसपास के ग्रामीणों को भी समस्या हो रही है. कई किसान इस लेक के पानी से सिंचाई करके आसपास के खेतों में अच्छी पैदावार करते हैं. इस तरह, ये कमाई करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। इस लेक का रख रखाव नहीं होने के कारण इसकी गहराई कम होती जा रही है। इस कारण इसकी जल संग्रह क्षमता पर असर पड़ रहा है। इस जलाशय में जमी गाद को निकालने के लिए अभी टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) की कोई योजना नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही