Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो के रिबेट कॉलोनी में 10 दिनों से जलापूर्ति बाधित, लोग कर रहे त्राहिमाम

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : मानगो नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 9 के रिबेट कॉलोनी में पिछले 10 दिनों से जलापूर्ति बाधित है. प्रचंड गर्मी में पानी के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कॉलोनी वासी राकेश कुमार ने कहा कि पिछले 10 दिनों से नगर निगम के सहायक अभियंता संतोष कुमार, नगर प्रबंधक राहुल कुमार और जितेंद्र कुमार को इसकी शिकायत की गई है. लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. वहीं रिबेट कॉलोनी में डीप बोरिंग कर छोटे स्तर पर बनाए गए जलमीनार का पाइप कई माह से खराब पड़ा है. इससे पानी नहीं मिल पा रहा है. मजबूरी में बाल्टी से पानी ढोना पड़ रहा है. नगर निगम के पदाधिकारी केवल आश्वासन दे रहे है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bike-stolen-from-road-number-eight-thief-captured-in-cctv-camera/">आदित्यपुर

: रोड नंबर आठ से बाइक चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद

निगम के पास कोई सुनवाई नहीं है

वहीं कॉलोनी निवासी सावित्री देवी का कहना है कि निगम द्वारा पानी के लिए हर माह पैसा लिया जाता है लेकिन पिछले 10 दिनों से पानी की सप्लाई बंद है. इसकी शिकायत के बाद भी निगम के पास कोई सुनवाई नहीं है. गर्मी के दिन में पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और विभाग चैन की नींद सो रहा है. रिबेट कॉलोनी निवासी विद्या यादव का कहना है कि सुबह उठते ही पानी के लिए जद्दोजहद करना हमारी नियति बन गई है. अक्सर इस क्षेत्र में पानी की समस्या बनी रहती है. निगम इसके स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं कर रहा है. जिससे कॉलोनी के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-herd-of-50-wild-elephants-reached-near-jharkhand-border-villagers-in-panic/">डुमरिया

: झारखंड बोर्डर के पास पंहुचा 50 जंगली हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही