Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर में छह दिनों से बंद है जलापूर्ति, झामुमो नेताओं ने की जेएनएसी नगर प्रबंधक से मुलाकात

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बिरसानगर जोन नंबर-11 में विगत छह दिनों से टैंकर के माध्यम से हो रही जलापूर्ति बंद है. जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. उक्त समस्या को लेकर गुरूवार को झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल विशेष पदाधिकारी की अनुपस्थिति में नगर प्रबंधक से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने नगर प्रबंधक को स्थानीय लोगों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया तथा जल्द जलापूर्ति शुरु करने की मांग की. नगर प्रबंधक ने इस दिशा में जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सपन करवा, सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष सह झामुमो नेता राजेश सामंत,  झारखंड आंदोलनकारी छोटे सरदार, अमित दास, राजेश मुंडा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-occasion-of-dussehra-51-feet-of-ravana-burnt-in-chota-govindpur/">जमशेदपुर

: दशहरा के अवसर पर छोटा गोविंदपुर में जला 51 फीट का रावण
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही