Search

 
 
 

जमशेदपुर : मोटर जलने से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जलापूर्ति ठप

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति प्लांट का मोटर जल गई है. मोटर जलने से रविवार को बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में शाम को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी. इससे लोग परेशान हो गए. बागबेड़ा कॉलोनी और बागबेड़ा मध्य पंचायत क्षेत्र के मुखिया फिल्टर प्लांट पहुंचे तो पता चला कि मोटर जल गई है. भाजपा नेता सुबोध झा ने कार्यपालक अभियंता (मैकेनिकल) से बात की. उन्होंने कहा कि मोटर की मरम्मत पंचायत प्रतिनिधि कराएगा और जो खर्च आएगा वह पंचायत ही वहन करेगी. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-deadly-high-tension-wire-hanging-on-the-road-in-nayagaon-people-upset/">मझगांव

: नयागांव में सड़क पर झूल रहे जानलेवा हाईटेंशन तार, लोग परेशान
पंचायत के पहले के मुखिया के द्वारा अभी तक वर्तमान मुखिया को चार्ज नहीं दिया गया है. इससे मोटर की मरम्मत कराने में परेशानी आ रही है. अभी दो बार मोटर इससे पहले भी खराब हो चुकी है और दोनों बार मुखिया ने अपनी जेब से और लोगों से चंदा कर मोटर ठीक कराई है. भाजपा नेता सुबोध झा ने कहा है कि महान पर्व दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला प्रशासन लापरवाही नहीं करे और मोटर की मरम्मत अविलंब कराए, ताकि लोगों को पानी से वंचित नहीं होना पड़े. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही