Search

 
 
 

जमशेदपुर : समता नगर में पांच दिन से जलापूर्ति ठप, स्थानीय लोगों ने कनीय अभियंता का किया घेराव

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो के समता नगर में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. क्षेत्र में पांच दिनों से जलापूर्ति ठप है. इससे नाराज लोगों ने बुधवार को कनीय अभियंता पंडित महतो को घेर लिया. इस पर कनीय अभियंता ने जल्द जलापूर्ति शुरू करने का वादा किया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ. वहीं, लोगों का गुस्सा देख क्षेत्र में जलापूर्ति की पाइप की शिफ्टिंग कर रहे ठेकेदार भी वहां से भाग खड़े हुए. लोगों का कहना है कि अगर जलापूर्ति नहीं हुई तो वे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-villagers-repaired-the-road-by-donating-labor-till-geetiuli-chingida-and-sarugada/">बंदगांव

: गीतिउली, चिंगीदा व सारूगाड़ा तक श्रमदान कर ग्रामीणों ने की सड़क की मरम्मत

दो दिन पहले भी किया गया था प्रदर्शन

विदित हो कि दो दिन पहले भी समता नगर के लोगों ने मानगो के जवाहर नगर स्थित पेयजल ट्रीटमेंट प्लांट में प्रदर्शन किया था. तब अधिकारियों ने कहा था कि जल्द ही जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी. लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी है. अधिकारियों का कहना है कि पाइप शिफ्टिंग का काम चल रहा है. इसी वजह से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. इस पर आज लोग उस कार्य स्थल पर पहुंच गए, जहां पाइप शिफ्टिंग का काम चल रहा है. वहां फोन कर विभाग के कनीय अभियंता पंडित महतो को भी बुलाया और मामले की शिकायत की. लोगों ने उनसे जल्द जलापूर्ति शुरू करने को कहा. लेकिन कनीय अभियंता ने कहा कि बुधवार को जलापूर्ति संभव नहीं है. इसके बाद लोग भड़क गए और उन्हें घेर लिया. बाद में लोगों ने कहा कि जब तक जलापूर्ति का काम खत्म नहीं होगा. वे कनीय अभियंता को घेरे में लिए रहेंगे. इसके बाद कनीय अभियंता ने दूसरे ठेकेदार को फोन कर काम पर लगाया और आश्वासन दिया कि तीन-चार घंटे में जलापूर्ति शुरू हो जाएगी. इसके बाद मामला शांत हुआ. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-relatives-and-villagers-came-out-on-the-road-demanding-compensation-for-the-death-of-a-contract-laborer/">जादूगोड़ा

: ठेका मजदूर की मौत पर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे परिजन व ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही