Search

 
 
 

जमशेदपुर : मोटर जलने से बागबेड़ा कॉलोनी में 72 घंटे से पानी सप्लाई बंद

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का मोटर जलने का कारण 72 घंटे से कॉलोनी के 1140 घरों में पानी सप्लाई पूरी तरह ठप है. लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं. 20 दिनों के अंतराल में तीसरी बार फिल्टर प्लांट का मोटर जला है. इस संबंध में बागबेड़ा कॉलोनी के मुखिया राजकुमार का कहना है कि विभाग से नए मोटर की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है. विभाग द्वारा नए मोटर का इस्टीमेट बनाकर उपायुक्त को दिया गया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-three-day-ganpati-festival-begins-at-gaurishankar-temple-of-banadag-hill/">हजारीबाग

: बानादाग पहाड़ी के गौरीशंकर मंदिर में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव शुरू

विभाग ने मोटर को कंडम घोषित किया

विभाग द्वारा मोटर को कंडम घोषित कर दिया गया है लेकिन वैकल्पिक कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण यह जानते हुए की मोटर चलने की स्थिति में नहीं है फिर भी उस मोटर को ही रिपेयर कराकर चलाया जा रहा है ताकि कॉलोनीवासियों को पानी उपलब्ध होता रहे. उल्लेखनीय है कि 16 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक द्वारा बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के लिए 1.88 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले नए फिल्टर प्लांट का शिलान्यास किया गया था. वहीं 16 सितंबर के रात में पुराने फिल्टर प्लांट का मोटर जल जाने के कारण पिछले तीन दिनों से कॉलोनी में पानी की सप्लाई बंद है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही