Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई विस की 25 पंचायतों में टैंकर से होगी जलापूर्ति, विधायक मंगल ने किया शुभारंभ

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले ग्रामीण क्षेत्र की जनता को अब पेयजल की किल्लत नहीं होगी. स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी विधायक निधि से पांच-पांच हजार लीटर के दो टैंकर शुक्रवार को ग्रामीणों की सेवा में समर्पित किया. विधायक ने नारियल फोड़कर एवं पूजा अर्चना कर टैंकर से जलापूर्ति का शुभारंभ किया. मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य शुद्ध पेयजल प्रत्येक घरों में उपलब्ध कराना है. इसी के तहत टैंकर से जलापूर्ति का निर्णय लिया गया. इस योजना से परसुडीह के आसपास लगभग 25 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sidgoda-suryadham-resonated-with-govinda-ala-re/">जमशेदपुर

: गोविंदा आला रे… से गुंजायमान हुआ सिदगोड़ा सूर्यधाम

शादी-ब्याह एवं श्राद्धकर्म में हो सकेगा उपयोग

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शादी-ब्याह एवं श्राद्धकर्म जैसे सामाजिक आयोजनों में लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. टैंकर से जलापूर्ति शुरु होने से ऐसे मौके पर लोगों को काफी सहुलियत होगी. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, मिथुन चक्रवर्ती, मुखिया नागी मुर्मू, जितेंद्र सिंह, प्रवीण ढाली, झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोज नाहा, जिला परिषद प्रत्याशी सोमादेवी, नितिन हांसदा, पुनू कर्मकार, अजीत महतो, शिबू ओझा, सोम बाबू, शंकर पात्रो, विमल पाल, अविनाश उपाध्याय, अनूप चक्रवर्ती, होपन सरदार, विश्वनाथ साहू, गुरुप्रसाद दास,  अमन कर्मकार, रंजीत प्रसाद, सौरव शर्मा, सूरज श्रीवास्तव, एवं अन्य लोग रहे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-case-of-kitadihs-teenager-being-cut-off-reached-the-health-minister/">जमशेदपुर

: स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंचा किताडीह की किशोरी का हाथ काटे जाने का मामला
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही