Search

 
 
 

जमशेदपुर : जलजमाव बनी मुसीबत, स्कूटी समेत नाले में गिरा युवक, लोगों ने बचाया

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : गुरुवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर व आसपास के कई इलाकों में जलजमाव होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. वहीं तेज बारिश ने नाले भी लबालब भर गए. इधर, सीतारामडेरा स्थित भालूबासा में नाले में एक युवक स्कूटी समेत गिर गया. गनीमत रही कि युवक ने नाले से होकर गुजरे पाइप को पकड़े रखा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे नाले से बाहर निकाला. थोड़ी देर बाद पानी कम होने पर युवक की स्कूटी को भी बाहर निकाला गया. बताया जाता है कि भालूबासा शीतला मंदिर के पीछे बहने वाले नाले में बारिश के बाद बहुत अधिक पानी बह रहा था. पानी नाले पर बने पुल के ऊपर से गुजर रहा था. इसी दौरान एक युवक नाले को पार करने की कोशिश करने लगा पर बहाव के कारण वह स्कूटी समेत नाले में गिर गया. फिलहाल युवक की स्थिति बेहतर बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-lord-jagannath-returned-to-his-abode-from-mausi-bari/">मनोहरपुर

: मौसी बाड़ी से वापस अपने धाम लौटे भगवान जगन्नाथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही