Search

 
 
 

Jamshedpur: भगत सिंह के साहस और त्याग से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिएः आनंद बिहारी

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के अध्यक्षता में रविवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई.
 
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के अध्यक्षता में रविवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई. इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि “भगत सिंह जी ने मात्र 23 वर्ष की आयु में अपने प्राणों का बलिदान देकर यह साबित कर दिया कि देशहित सर्वोपरि है. उनका ‘इंकलाब ज़िंदाबाद’ का नारा आज भी हर भारतवासी के दिलों में गूंजता है. उनके साहस और त्याग से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए. आज का दिन हमें यह संकल्प दिलाता है कि हम समाज और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करें।”

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को भगत सिंह जी के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की स्थापना के लिए काम करना चाहिए. अध्यक्ष श्री दूबे ने जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे भगत सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज की सेवा करें, क्योंकि यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

यह थे उपस्थित

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जसवंत सिंह जस्सी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, सामंता कुमार, शफीअहमद खान, संजय सिंह आजाद, गुरदीप सिंह, रंजीत सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, जे. एस. पदरी, मो. शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, अमित श्रीवास्तव  राजकिशोर प्रसाद, सन्नी सिंह, देवेन्द्र सिंह, शाहनवाज खान, ललन प्रसाद यादव, निखिल कुमार सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही