Search

 
 
 

जमशेदपुर : भगवान को जान कर ही हम माया से मुक्त हो सकते हैं : रामदास जी महाराज

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में सात दिवसीय दिव्य दार्शनिक प्रवचन के दूसरे दिन मंगलवार को पूज्य स्वामी रामदासजी ने गुरु से ही हम भगवान को जान सकते हैं विषय पर मार्गदर्शन किया. स्वामी रामदासजी ने वेद एवं शास्त्रों से प्रमाण देते हुए कहा कि भगवान को जान करके ही हम माया से मुक्त हो सकते हैं, संसार से पार हो सकते हैं और सदा के लिए अनंत आनंद से युक्त हो सकते हैं. हमने आज तक भगवान को नहीं जाना इसलिए भगवान हमारे पास रहते हुए भी हम दुःखी हैं. इसलिए भगवान को जानना होगा, तभी हम अनंत आनंद प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sick-room-inaugurated-in-co-operative-college/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में सिक रूम का हुआ उद्घाटन

श्रद्धाभक्ति से ही भगवान को जाना जा सकता है

स्वामी रामदासजी ने कहा आदि जगद्गुरु शंकराचार्य ने भगवान को जानने के लिए तीन बातें परमावश्यक बताई है. पहला तो मानव देह, दूसरा मुमुक्षुत्व और तीसरा वास्तविक महापुरुष का मिल जाना. ये तीनों भगवान की अत्यंत दुर्लभ कृपाएं हैं. हमें मानव देह मिला है, लेकिन हम इस मानव देह का महत्त्व नहीं समझते हैं. मानव देह के माध्यम से साधना करके एवं श्रद्धाभक्ति और गुरु के शरणागत होकर भगवान को जाना जा सकता है. इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, शशिकांत सिंह, रूबी झा, प्रमोद मिश्रा समेत काफी संख्या में भक्तजन मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही