Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक से आग्रह किया है कि कम्पनी केबुल टाऊन के सभी घरों में मीटर लगाकर बिजली दे और इसके लिए केबुल कंपनी के रिजोल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) से अनापत्ति मिलने की परवाह नहीं करें.श्री राय ने कहा है कि इसके पूर्व के आरपी ने केबुल टाउन के सभी घरों को अलग अलग पेयजल की आपूर्ति करने पर सहमति दी और टीएसयूआईएसएल ने पानी देना आरम्भ कर दिया है. अब दोहरा मापदंड अपना रहे हैं. उन्होंने टीएसयूआईएसएल से कहा कि वे बिजली देने की तैयारी करें. कंपनी के रिजोल्यूशन प्रोफेशनल से वे स्वयं निपटेंगे. विधायक सरयू राय ने कहा था कि रिजोल्यूशन प्रोफेशनल की लीज 2019 में ही समाप्त हो गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mukesh-mittal-proved-to-be-the-trump-card-defeating-ashok-chowdhary-by-77-votes/">जमशेदपुर
: तुरूप का पत्ता साबित हुए मुकेश मित्तल, 77 वोट से अशोक चौधरी को हराया
: टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित [wpse_comments_template]
: तुरूप का पत्ता साबित हुए मुकेश मित्तल, 77 वोट से अशोक चौधरी को हराया
रिजोल्यूशन प्रोफेशनल की अनुमति की जरूरत नहीं
श्री राय ने कहा कि केबुल कंपनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए आर पी की सहमति जरूरी नहीं है. उन्होंने केबुल कंपनी मामले में मजदूरों के अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव से अनुरोध किया है कि वे आगामी 10 फरवरी को एनसीएलटी कोर्ट में बहस के दौरान यह विषय रखें. श्री अखिलेश श्रीवास्तव ने मुझसे कहा है कि आर पी को घर घर बिजली देने पर सहमति नहीं देने का अधिकार नहीं है. जब इन घरों में रहने वाले मजदूर कोर्ट में अपना अधिकार पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं तब उन्हें अपने घरों में बिजली लेने से नहीं रोका जा सकता. वैसे भी वे एक प्वाइंट से घरों में कंपनी की बिजली पहले से ले रहे हैं. तब वहीं बिजली अपने अपने घरों में अलग अलग मीटर से लेने से उन्हें कैसे रोका जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-felicitation-ceremony-for-retired-personnel-organized-in-tata-workers-union/">जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित [wpse_comments_template]
Leave a Comment