Search

 
 
 

जमशेदपुर मौसम: कमजोर पड़ा ‘असानी’, 10 मई की देर रात से शुरू बारिश रूक-रूककर 13 मई तक होगी

 
Jamshedpur :  बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान असानी का उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. यह 10 मई की देर शाम उत्तरी आंध्रप्रदेश एवं ओडिसा तट से टकराएगा. हालांकि तूफान की गति काफी धीमी है. जिसके चलते ज्यादा नुकसान नहीं होगा. उक्त जानकारी रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी. उन्होंने बताया कि 10 मई के बाद से असानी तूफान धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जाएगा तथा यह समुद्र में ही समाप्त हो जाएगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vikram-sharmas-statement-of-313-in-court-said-i-have-no-knowledge-of-ashish-dey-murder-case/">जमशेदपुर

: विक्रम शर्मा का कोर्ट में 313 का बयान, कहा- आशीष डे हत्याकांड की मुझे कोई जानकारी नहीं

झारखंड में इस तूफान का आंशिक असर: डॉ. अभिषेक आनंद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/09may8a-300x136.jpg"

alt="" width="300" height="136" /> उन्‍होंने बताया कि हालांकि इसके असर से ओडिसा एवं पश्चिम बंगाल में तेज हवा के साथ वर्षा होगी, लेकिन वह ज्यादा नुकसानदायक नहीं है. झारखंड में असानी तूफान के बाबत होने वाले प्रभाव की जानकारी देते हुए डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में इस तूफान का आंशिक असर होगा. ओडिसा एवं पश्चिम बंगाल से सटे इलाकों में वर्षा होगी. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. खासकर झारखंड के पूर्वी हिस्से, उत्तर-पश्चिम हिस्से, धनबाद, बोकारो, कोल्हान एवं संथाल के हिस्सो में इसका असर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि वर्षा का दौर 10 मई की देर रात से शुरू होगा, जिसके 13 मई तक बरकरार रहने की संभावना है.

जमशेदपुर में 0.3 एमएम हुई वर्षा, रांची से भी नीचे पहुंचा तापमान

रविवार को जमशेदपुर के कुछ हिस्सो में आंशिक वर्षा (0.3 एमएम) हुई. जिसके कारण शहर के तापमान काफी नीचे पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर का तापमान रांची शहर से भी काफी नीचे पहुंच गया. सोमवार को रांची का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि जमशेदपुर का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि डालटेनगंज का तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि सोमवार को दिनभर धूप खिली. लेकिन मौसम में पहले से नमी होने के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई. इसे भी पढ़ें: ईडी">https://lagatar.in/central-government-conspiring-to-defame-cm-hemant-soren-by-misusing-ed-jmm/">ईडी

का गलत उपयोग कर सीएम हेमंत सोरेन को बदनाम करने की साजिश रच रही केंद्र सरकार : जेएमएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही