Jamshedpur ( Sunil Pandey) : जमशेदपुर में सोमवार की शाम आयी तेज आंधी के साथ वर्षा एवं ओलावृष्टि से मौसम खुशनुमा हो गया. तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. जिसके कारण अधिकतम तापमान 34.2 एवं न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं तेज आंधी से कहीं-कहीं पेड़ों की डालियां टूटकर गिरने तथा किसी-किसी क्षेत्र में ओलावृष्टि होने की सूचना हैं. जिसमें परसूडीह, राहरगोड़ा, गदड़ा आदि क्षेत्र शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर में 22.0 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई. सोमवार शाम पांच बजे के बाद मौसम का मिजाज एका एक बदला, पहले तेज हवा चली. उसके साथ ही वर्षा शुरु हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-conspiracy-with-health-minister-banna-gupta-dr-visheshwar-yadav/">जमशेदपुर
: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ साजिश : डॉ. विशेश्वर यादव
: जेएफसी ने राउंड ग्लास पंजाब को 3-1 से हरा फाइनल में पहुंचा [wpse_comments_template]
: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ साजिश : डॉ. विशेश्वर यादव
बंद नालियों की खुली पोल
वर्षा के दौरान नालियों के जाम रहने के कारण नाली में जमा कचरा सड़कों पर विखर गया. इससे प्रशासनिक दावों एवं शहरी क्षेत्र में निकायों की सफाई की पोल खुल गई. साकची हाबड़ा ब्रिज के नीचे पानी जमा हो गया. वहीं बर्मामाइंस सुसनीगढ़िया गेट के पास जल जमाव से कई वाहन चालक गिरते-गिरते बचे. वहीं कई बड़े वाहिनों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर राहगीर एवं दोपहिया वाहन चालकों पर कचरायुक्त पानी का छींटा पड़ा. इसी तरह की स्थिति टाटानगर स्टेशन ओवरब्रिज की रही. ओवरब्रिज पर जमा पानी बहने का कोई रास्ता नहीं रहने के कारण वहां पानी जमा हो गया. जिसके कारण ओवरब्रिज होकर आते-जाने वाले लोग गंदे पानी का छींटा से बचते नजर आए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jfc-beat-round-glass-punjab-3-1-to-enter-the-final/">जमशेदपुर: जेएफसी ने राउंड ग्लास पंजाब को 3-1 से हरा फाइनल में पहुंचा [wpse_comments_template]
Leave a Comment