Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला मौसम, चल रही है तेज हवा, हो सकती है वर्षा

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं इससे सटे बिहार के कुछ हिस्सों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन एवं बिहार के रास्ते पश्चिमी छतीसगढ़ की ओर बनी ट्रफ लाइन के कारण कोल्हान का मौसम एका एक परिवर्तित हुआ है. दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए हैं. साथ ही सतही हवा चल रही है. जिसके कारण वर्षा के आसार बने हैं. हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोल्हान के सरायकेला-खरसावां एवं इससे सटे क्षेत्रों में अगले एक घंटे में वर्षा की संभावना जतायी गई है. वर्षा होने से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है. इस सप्ताह कोल्हान में भीषण गर्मी पड़ी. खासकर जमशेदपुर में अधिकतम तापमान ने इस माह का सर्वाधिक तापमान (44.5) का रिकार्ड बनाया. सोमवार को भी तापमान 43.5 रिकार्ड किया गया. जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. मंगलवार को सुबह से कड़ी धूप रही. जिसके कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी. दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने से निःसंदेह गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-an-electric-pole-in-sakchi-fire-brigade-brought-it-under-control/">जमशेदपुर

: साकची में बिजली के खंभे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही