Search

 
 
 

जमशेदपुर : साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कोल्हान में बदला मौसम, शहर में गरज के साथ शुरु हुई वर्षा.

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : साइक्लोनिक सर्कुलेशन कारण कोल्हान समेत झारखंड का मौसम एक बार फिर परिवर्तित हुआ है. मौसम विभाग की माने तो आगामी 01 मई तक झारखंड में धूप-छांव के बीच आंशिक एवं मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. खासकर राज्य के उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा तथा लोहरदगा), तथा दक्षिणी झारखंड (पूर्वी सिंहभूम, पशचिमी सिंहभूम एवं सरायकेला- खरसावां) में हवाओं के साथ मध्यम दर्जे अथवा आंशिक वर्षा हो सकती है. दूसरी ओर मंगलवार को मौसम विभाग ने कोल्हान के तीनों जिलों में अगले दो-तीन घंटे में वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है. दूसरी ओर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत जमशेदपुर में गरज के साथ वर्षा शुरु हो गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-seen-in-obscene-video-chat-says-she-doesnt-even-know-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर

: अश्लील वीडियो चैट में दिख रही महिला ने कहा- वह मंत्री बन्ना गुप्ता को जानती तक नहीं

सामान्य से नीचे रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 01 मई तक झारखंड के उत्तर-पश्चिमी तथा दक्षिणी भाग में आसमान में बादल छाए रहने तथा वर्षा होने के कारण तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है. मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.2 एवं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. हालांकि धूप-छांव की स्थिति के कारण तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस का उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता. मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को कोल्हान में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की ऑरेजंच अलर्ट की चेतावनी जारी की है. जानकारी हो कि 24 अप्रैल की शाम जमशेदपुर में हवाओं के साथ झमाझम वर्षा हुई. जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-films-industry-should-be-promoted-in-jharkhand-as-well-oscar-worthy-films-should-be-made-here-too-mp/">जमशेदपुर

: झारखंड में भी फिल्स उद्योग को बढ़ावा मिले, यहां भी ऑस्कर पाने योग्य फिल्में बनें : सांसद 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही