Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर मौसम: सोमवार की रात कनकनी से मिलेगी राहत, 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में आज से बढ़ोतरी होगी. जिससे कनकनी से लोगों को थोड़ी राहत रहेगी. हालांकि ठंड लगेगी. मौसम विभाग ने सोमवार की रात जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. जो रविवार की रात 8.2 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. इसी तरह दिन का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है. रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. रविवार को दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था. इसे भी पढ़ें:कोरोना">https://lagatar.in/corona-update-no-one-died-of-corona-in-jamshedpur-for-the-second-consecutive-day/">कोरोना

अपडेट: लगातार दूसरे दिन जमशेदपुर में नहीं हुई किसी की कोरोना से मौत

2 फरवरी से बदलेगा मौसम, 3 से हो सकती है वर्षा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 2 फरवरी से झारखंड के मौसम में परिवर्तन का अंदेशा है. ऐसा देश के नॉर्थ ईस्ट हिस्से में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण होगा. 3 फरवरी से आसमान में बादल छाएंगे. साथ ही कुछ हिस्सों में मेघ-गर्जन के साथ ही वर्षा हो सकती है. ऐसी स्थिति 4-5 फरवरी को भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.

जनवरी में जमशेदपुर में वर्षा एवं अधिकतम तापमान नीचे आने का बना रिकार्ड

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि जमशेदपुर में जनवरी में अधिकतम वर्षा एवं अधिकतम तापमान के नीचे गिरने का रिकार्ड बना है. 9 वर्षों बाद जमशेदपुर में 12 जनवरी को 21.8 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई. इससे पहले वर्ष 2013 में जनवरी में इतनी वर्षा रिकार्ड की गई थी. जबकि मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को दिन का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो जनवरी में सेकेंड लोवेस्ट मैक्सिमम टेम्परेचर था. इसे भी पढ़ें:भोजपुरी,">https://lagatar.in/bhojpuri-maithili-magahi-angika-will-be-mobilized-in-support-of-regional-language-bhojpuri-society/">भोजपुरी,

मैथिली, मगही, अंगिका को क्षेत्रीय भाषा के समर्थन में होगा भोजपुरिया समाज का जुटान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही