Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बदला शहर का मौसम, तेज हवा के साथ बूंदा-बांदी शुरु

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं इससे सटे बिहार के कुछ हिस्सों में बने साइक्लोनिक सर्कूलेशन एवं उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के रास्ते झारखंड की ओर बढ़ रही ट्रफ लाईन के कारण जमशेदपुर समेत कोल्हान का मौसम एका एक परिवर्तित हुआ है. दोपहर बाद आसमान में बादल छाने के साथ ही पौने चार बजे तेज हवा के साथ वर्षा शुरु हो गई. हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोल्हान के पश्चिम सिंहभूम जिले के लिए 1.58 बजे गर्जन एवं वज्रपात के साथ आंशिक की चेतावनी जारी की गई. उसके बाद 2.39 बजे पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए तेज सतही हवा के साथ आंशिक वर्षा की चेतावनी जारी हुई. विभाग की चेतावनी के एक घंटे बाद ही मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला. निःसंदेह गर्मी से परेशान लोगों के लिए वर्षा होना गर्मी से राहत देने वाला होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/https-lagatar-in-jamshedpur-district-conference-of-class-iv-government-employees-association-on-july-2/">जमशेदपुर

: चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन 2 जुलाई को

चार दिनों से 43 डिग्री के पार रहा तापमान

जमशेदपुर में विगत एक सप्ताह से तापमान 41 डिग्री सेल्सिसय के पार ही रहा. बुधवार 7 जून को 41.3, 8 जून को 43.6, 9 जून को 43.4, 10 जून को 42.9, 11 जून को 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. सोमवार को दोपहर तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहा. हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल छाने तथा चार बजे आंशिक वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों में धूप-छांव का दौर देखने को मिलेगा. सोमवार को सुबह में कड़ी धूप रही. जिसके कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी. दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने से निःसंदेह गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fed-up-with-the-harassment-the-married-woman-reached-the-police-station-the-sho-reprimanded-her-husband/">आदित्यपुर

: प्रताड़ना से तंग आ कर थाना पहुंची विवाहिता, थानेदार ने पति को लगाई फटकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही