Search

 
 
 

जमशेदपुर: पद्मश्री छुटनी महतो के जीवनी पर बनेगी वेब सीरीज

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi): पद्मश्री छुटनी महतो के जीवन पर वेब सीरीज बनाई जाएगी. यह वेब सीरीज `ए विलेज टॉकीज` के बैनर तले बनेगी. फिल्म निर्माता प्रसाद प्रणव ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि `ए विलेज टॉकीज` इससे पहले दो फिल्मों का निर्माण कर चुकी है. यह दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होने वाली हैं. उन्होंने कहा कि पद्मश्री छुटनी महतो की बायोपिक बनाकर उन्हें गर्व होगा. उनके संघर्ष को फिल्म के जरिए पेश किया जाएगा. ताकि लोग जागरूक हो सकें. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-gramin-dak-sevak-of-tiruldih-dies-of-heart-attack/">चांडिल

: तिरुलडीह के ग्रामीण डाक सेवक की हार्ट अटैक से मौत

अगले महीने से शुरू हो जाएगी कलाकारों की खोज

फिल्म निर्माता प्रसाद प्रणव ने बताया कि छुटनी महतो पर बनने वाली वेब सीरीज के लिये कलाकारों की खोज शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंडी कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा. फिल्म का नाम क्या होगा यह अभी तय नहीं किया गया है. अभी उनके दिमाग में फिल्म का एक नाम `छुटनी अम्मा` है. हो सकता है कि इसी नाम से फिल्म बने. उधर छुटनी महतो ने अपने ऊपर फिल्म बनने की जानकारी मिलने पर काफी खुशी जाहिर की और कहा कि यह फिल्म जल्द बने वह खुद भी देखेंगी.

कौन है छुटनी महतो

सरायकेला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बीरबांस गांव की रहने वाली छुटनी ने महतो डायन प्रथा के खिलाफ संघर्ष किया है. उन्होंने जागरूकता अभियान चलाया. इसे लेकर उन्हें पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/now-model-schools-will-be-built-in-blocks-and-panchayats-in-jharkhand-cm-announced/">झारखंड

में अब प्रखंड और पंचायतों में भी बनेंगे मॉडल स्कूल, सीएम ने की घोषणा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही