Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : घर में चल रही थी शादी की तैयारी, चोरी हो गये जेवर और कपड़े

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना  क्षेत्र के ड्यूब बारीडीह एल सिक्स क्वार्टर नंबर 108 का ताला तोड़कर चोरों ने 11 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और कीमती कपड़े की चोरी कर ली. घर में शादी की तैयारी परिवार के लोग कर रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत गुरुवार की सुबह सिदगोड़ा थाने में जाकर की है. सूचना पर पुलिस जांच में पहुंची और पूछताछ करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-12-vehicles-laden-with-coal-sand-and-ballast-seized-8-drivers-arrested/">धनबाद

: कोयला, बालू और गिट्टी लदी 12 गाड़ियां जब्त, 8 चालक गिरफ्तार

11 लाख के जेवर व कपड़े की चोरी

चोरी की घटना में चोरों के हाथ 11 लाख रुपये मूल्य के जेवर और कपड़े हाथ आया है. घटना के बारे में धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी ही शादी होने वाली है. 6 फरवरी को तिलक और 10 फरवरी को शादी होनी है. इस बीच शादी के सभी जेवरात और कपड़े की खरीदारी कर ली गयी थी. सभी सामानों को क्वार्टर में ही रखा गया था.

पिता के अंतिम संस्कार में गये थे गांव

धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनके गांव से फोन आया कि पिता का निधन 9 जनवरी को हो गया है. इसके बाद वे 10 जनवरी की सुबह अपने गांव पटना चले गये थे. अंतिम संस्कार करने के बाद वे 29 जनवरी को बारीडीह आवास पर लौटे थे. इसके बाद वे अपने मामा के घर टेल्को के मनीफीट चले गये. पांच दिनों से वे वहीं पर रह रहे थे. चोरी की घटना 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच की है.

मामी के साथ घर की सफाई करने पहुंचे थे क्वार्टर

धर्मेंद्र ने बताया कि वे गुरुवार को मामी के साथ क्वार्टर की साफ-सफाई करने के लिये पहुंचे हुये थे. यहां पर उन्होंने देखा कि क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है और घर के सभी सामान बिखरे हुये हैं. इसके बाद वे सीधे सिदगोड़ा थाने में गये और घटना की लिखित शिकायत की. धर्मेंद्र के अनुसार चोरों के हाथ सोने की चेन, सोने का झुमका, दो जोड़ी पायल, नथिया, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कंगन, गलेहार के अलावा चांदी के कई जेवर भी शामिल थे. इसके अलावा शादी के कपड़े भी थे. इसे भी पढ़ें:सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-in-gohira-village-mentally-ill-drunken-husband-killed-his-wife-by-throwing-stones/">सरायकेला:

गोहिरा गांव में मानसिक रूप से बीमार शराबी पति ने पत्नी की पत्थर से कूचकर की हत्या
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही