Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस कैरेज कालोनी में सप्ताहव्यापी भागवत कथा का शुभारंभ 12 मार्च से

 
Jamshedpur (Sunil Pandey)  : बर्मामाइंस कैरेज कालोनी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आगामी 12 मार्च रविवार से 18 मार्च शनिवार तक होगी. कथा का वाचन जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी एवं जगद्गुरू नारायणाचार्य जी महाराज के शिष्य महंत केशवाचार्य जी महाराज करेंगे. प्रतिदिन कथा का शुभारंभ संध्या 4 बजे से होगा एवं समापन संध्या 6 बजे होगा. इस दौरान कथा वाचक अलग-अलग प्रसंगों से भक्तों को रूबरू कराएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-imprisoned-herself-at-home-after-killing-her-husband/">जमशेदपुर

: अपने पति की हत्या कर महिला ने खुद को घर में किया कैद

19 को महाभंडारा का आयोजन

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि 12 मार्च को सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो कैरेज कालोनी पानी टंकी से प्रारंभ होकर सोनारी दोमुहानी तक जाएगी तत्पश्चात वहां से कलश में जल लेकर कथा स्थल पहुंचेगी. सप्ताहिक कथा का समापन 19 मार्च को हवन एवं पुर्णाहूति के साथ होगी. तत्पश्चात लोग महाप्रसाद ग्रहण कर सकेंगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-construction-of-shrinath-university-and-city-residency-violates-supreme-courts-judgment/">आदित्यपुर

: श्रीनाथ विवि व सिटी रेसिडेंसी का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट का उल्लंघन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही