Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एबीएम कॉलेज में एनएसएस का सप्ताहव्यापी स्पेशल कैंप आरंभ

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में एक सप्ताह तक चलने वाला स्पेशल कैंप आरंभ हुआ. कॉलेज के प्राचार्य कैप्टन डॉ विजय कुमार पियूष के अध्यक्षता में कैंप की शुरुआत हुई. इस कैंप में कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस० को-ऑर्डिनेटर डॉ दारा सिंह गुप्ता, कॉलेज के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर मेजर डॉ बीबी भूइंया के अलावा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्निशमन विभाग के अधिकारी बुधनाथ उरांव, राकेश कुमार तिवारी, विजय कुमार दुबे, कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे. यह कैंप 16 मई तक चलेगा. इसमें प्रथम दिन फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण जिला अग्निशमन अघिकारियों के द्वारा दिया गया. कैंप में मुख्य रूप से हेल्थ चेकिंग कैंप, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान, फिल्ड भ्रमण और कॉलेज कैंपस साफ-सफाई आदि की गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-last-day-of-the-three-day-summer-camp-at-kashidih-high-school-was-encouraging/">जमशेदपुर

: काशीडीह हाई स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप का अंतिम दिन रहा उत्साहवर्धक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही