Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में सप्ताहव्यापी समर कैंप समारोहपूर्वक संपन्न

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय समर कैम्प के अंतिम दिन गुरुवार को तीन सत्र हुए. पहले सत्र में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्रो भवेश कुमार ने `मोटिवेशन एंड स्किल` के अंतर्गत प्रतिभागियों को मोटीवेट करते हुए उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करने की सीख दी. उन्होंने कहा कि युवा का उल्टा शब्द वायु होता है अतः सभी को वायु के समान उर्जावान और प्रवाहयुक्त बने रहना चाहिए. दूसरे सत्र में कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की प्रो संगीता कुमारी ने स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी जीवन में अपना लक्ष्य अवश्य बनाये, अपना व्यक्तित्व बनाये और अपनी स्वतंत्र पहचान बनाये. इसे भी पढ़ेंं : नियोजन">https://lagatar.in/dhanbad-bandh-of-student-organization-on-june-10-11-in-protest-against-planning-policy/">नियोजन

नीति के विरोध में छात्र संगठन का धनबाद बंद 10-11 जून को
समर कैम्प के तीसरे सत्र में कैम्प का समारोह पूर्वक समापन किया गया. इस में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, संगीत समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. साथ ही समर कैम्प के बारे में अपने अनुभव साझा किये. समापन समारोह में कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो सुभाषचंद्र दास ने कैम्प के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की. कैम्प प्रभारी प्रो हरेन्द्र पंडित धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस सात दिवसीय समर कैम्प के समापन की घोषणा की. कार्यक्रम का संचालन सेमेस्टर तीन की छात्रा विनीता कुमारी ने किया. इस अवसर पर छात्र प्रतिनिधि हेमंत पाठक ने भी समर कैम्प के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी. समारोह में डॉ. अनिल चंद्र पाठक, डॉ अर्चना गुप्ता, प्रो कंचन गिरि, प्रो नूतन कुमारी, प्रो शाहिना नाज़, प्रो सुदेष्णा बनर्जी, डॉ मोनीदीपा दास, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ संगीता कुमारी, प्रो हरेन्द्र पंडित, डॉ वाज़दा तबस्सुम, प्रो मल्लिका हिज़ाब, डॉ मीतू आहूजा, डॉ संजू, प्रो श्वेता कुमारी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाए एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही