Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में साप्ताहिक फैकल्टी डेवलेपमेन्ट प्रोग्राम संपन्न

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में साप्ताहिक ध्यान योग सह फैकल्टी डेवलेपमेन्ट प्रोग्राम का मंगलवार को समापन हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. जयंत शेखर उपस्थित थे. मौके पर कुलसचिव प्रो. जयंत शेखर ने कहा कि योग के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. जब भी जीवन में अत्यधिक कार्य दायित्व के बोझ के कारण मन अशान्त रहने पर योग उस विचलित मन को शांत करता है. योग द्वारा व्यक्ति ऊर्जावान होकर पहले से भी ज्यादा कार्य बेहतर तरीके से करता है. कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गान से किया गया, इसके उपरान्त प्राचार्य डॉ. अमर सिंह द्वारा कुलसचिव को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पौधा प्रदान कर स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-maa-vipattarini-puja-celebrated-with-pomp/">जमशेदपुर

: धूमधाम से मनाई गई मां विपत्तारिणी पूजा

कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों को किया गया सम्मानित

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने कहा कि इस तरह का वृहद कार्यक्रम विश्वविद्यालय एचआरडी एवं सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी के सहयोग से संपन्न हुआ. इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं. उनका एकमात्र लक्ष्य है महाविद्यालय को एक बेहतर ऊंचाई पर ले जाना. कार्यक्रम में शामिल 54 सदस्यों को कुलसचिव एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. संचालन अशोक कुमार रवानी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अन्तरा कुमारी ने किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thakurkulhis-woman-dies-in-hospital-allegations-against-in-laws/">धनबाद

: ठाकुरकुल्ही की महिला की अस्पताल में मौत, ससुराल वालों पर आरोप

समापन कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर डॉ. नीता सिन्हा, ब्रजेश कुमार, बीएन प्रसाद, डॉ. दीपांजय श्रीवास्तव, डॉ. बिनय कुमार गुप्ता, डॉ. राजेन्द्र भारती, डॉ. बिनय कुमार सिंह, डॉ. भूषण कुमार सिंह, डॉ. कृष्णा प्रसाद, डॉ. पियाली बिश्वास, डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. अनुपम कुमारी, डॉ. स्वाति सोरेन, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. आरके कर्ण, डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. एसएन ठाकुर, डॉ. रूचिका तिवारी, डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. प्रियन्का कुमारी, डॉ. स्वाति वत्स, के. ईश्वर राव, स्वरूप कुमार मिश्रा, सुबोध कुमार, कुमूद सुभा, पूनम कुमारी, डॉ. राजू ओझा, डॉ. इरशाद खान, पुनम कूमारी, कुशवंत कौर, अमित जेना, प्रभात कुमार पांडे, संजय यादव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही