Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में साप्ताहिक हेल्थ चेकअप कैंप की शुरुआत, 45 छात्रों की हुई जांच

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा के निर्देशन में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन के सौजन्य से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के हेल्थ चेकअप कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस दौरान डॉ ज्योति सिंह एवं डॉ श्वेता सिंह ने 45 विद्यार्थियों का हेल्थ चेकअप किया. यह हेल्थ चेकअप कार्यक्रम कॉलेज में प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चलेगा, जो नि:शुल्क होगा. इसे भी पढ़ें : अर्का">https://lagatar.in/arka-jain-university-bba-students-started-the-mission-health-and-sanitation-in-harisunderpur-village/">अर्का

जैन यूनिवर्सिटी : बीबीए के छात्रों ने हरिसुंदरपुर गांव में की मिशन “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” की शुरुआत
हाल ही में कॉलेज की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में वर्ष भर की कार्ययोजना तैयार की गयी है. इसी के तहत इस कार्यक्रम को भी शामिल किया गया है. कार्यक्रम में डॉ दीपंजय श्रीवास्तव, डॉ संचिता भुई सेन, डॉ डीके मित्रा, डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ पुरूषोत्तम, डॉ मौसमी पाल समेत कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही