Search

 
 
 

जमशेदपुर : साप्ताहिक जोहार हाट शुरू, 5 राज्य के 6 विभिन्न जनजातीय समूहों ने भाग लिया

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित जोहार हाट का चौथा संस्करण कदमा के प्रकृति विहार में शुक्रवार से शुरू हुआ. यह आयोजन 14 से 21 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा. इस महीने के जोहार हाट में भारत के 5 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 6 से अधिक विभिन्न आदिवासी समूहों की भागीदारी रहेगी. जोहार हाट के इस संस्करण का थीम "कलर्स ऑफ जात्रा" (जात्रा के रंग) रखा गया है जो झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की उरांव जात्राओं से प्रेरित है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bjp-mahila-morcha-workers-paid-tribute-to-babasaheb/">मनोहरपुर

: भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

जनजातीय समूहों द्वारा विभिन्न स्टालों की मेजबानी की जाएगी

आगंतुक इस थीम को प्रदर्शनी की साज-सज्जा के साथ-साथ विभिन्न उत्पादों, व्यंजनों और प्रस्तुतियों के माध्यम से अनुभव कर सकेंगे. हाट के इस संस्करण में भारत भर के लम्बाडी, मुंडा, बोडो, संथाल, प्रधान गोंड और कोया जैसे विभिन्न जनजातीय समूहों द्वारा 8 विभिन्न स्टालों की मेजबानी की जाएगी. हाट में पूरे सप्ताह आभूषण निर्माण, जूट शिल्प और जनजातीय व्यंजनों पर कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही