Search

 
 
 

जमशेदपुर : 27 जनवरी से टीएमएच हेल्थ चेक-अप सेंटर में शुरू होगा वेलनेस हेल्थ चेक-अप

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : तंदुरूस्ती को बढ़ावा देने और सामान्य बीमारियों के शीघ्र निदान की दिशा में प्रयास करते हुए, टाटा मेन अस्पताल द्वारा 27 जनवरी से टीएमएच हेल्थ चेक-अप सेंटर, सोनारी में जमशेदपुर के सभी नागरिकों का वेलनेस हेल्थ चेक-अप शुरू किया जाएगा. 6 महीने पहले जमशेदपुर में टाटा स्टील के सभी कर्मचारियों और उनके जीवनसाथी का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया गया. अब जमशेदपुर के सभी नागरिकों के लिए अपनी सुविधाओं का विस्तार कर रहा है. नई सुविधा के लिए बुकिंग 27 जनवरी से शुरू होगी और इसे टीएमएच पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kandra-police-station-in-charge-taught-traffic-rules-to-school-children/">आदित्यपुर

: कांड्रा थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात के नियमों का पाठ

विभिन्न बीमारियों की होगी जांच

ओपीडी काउंटर पर नकद भुगतान कर वॉक-इन नागरिकों के लिए भी बुकिंग की जा सकती है. टीएमएच के इस हेल्थ चेक-अप सेंटर में हृदय रोग, मधुमेह, कोलोरेक्टल कैंसर जैसे सामान्य कैंसर, मैमोग्राफी के साथ स्तन कैंसर की जांच और पैप स्मीयर के साथ गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जांच के लिए अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के नवीनतम अनुशंसित वैज्ञानिक दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षण किए जाएंगे. अनुशंसित प्रयोगशाला परीक्षणों के बाद, व्यक्ति की एक विशेषज्ञ चिकित्सक, सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ (नेत्र), ईएनटी और स्त्री रोग विशेषज्ञ (महिलाओं के लिए) द्वारा जांच की जाएगी. डायटीशियन की सलाह सभी के लिए उपलब्ध रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही