Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रेमी ने बात करना बंद किया तो प्रेमिका ने काट ली हाथ की नस

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : प्रेमी ने फोन पर बात करना बंद किया तो प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर अपनी हाथ की नस काट ली. मामला जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह की है. इस घटना में प्रेमिका रिंकी तीयू गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन–फानन में प्रेमी दक्षिण टुडू के परिजनों ने तत्काल 100 डायल पर इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लहूलुहान अवस्था में रिंकी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. रिंकी बेहोशी की हालत में है जिस कारण वह कुछ भी बताने में असमर्थ है. इसे भी पढ़ें : शब-ए-बारात">https://lagatar.in/shab-e-baraat-is-the-night-of-repentance-from-sins-asking-for-forgiveness-monlana-abdul-wajid/">शब-ए-बारात

गुनाहों से तौबा की रात, मांगते हैं माफी: मोंलाना अब्दुल वाजिद

रिंकी ने की थी महिला थाने में लिखित शिकायत

प्रेमी दक्षिण टुडू के पिता ने बताया कि वे लोग बारीडीह गोलचक्कर के पास रहते है जबकि रिंकी बाबूडीह लाल भट्टा की रहने वाली है. एक साल पूर्व दोनो के प्रेम संबंध के बारे में पता चला था. उस वक्त रिंकी को मना किया था पर वह नहीं मानी थी. कुछ दिनों पूर्व रिंकी ने महिला थाना में लिखित शिकायत कर दी थी. थाने से बुलावा आने के बाद आज वे लोग महिला थाना जाने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच रिंकी घर आ गई. उससे बात करने के दौरान उसने घर पर रखा चाकू उठाया और अपने दोनो हाथों को नस काट ली. उन्होंने 100 डायल पर इसकी सूचना दी जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर आए. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-outrage-against-irregularities-in-abua-residence-demand-raised-for-transfer-of-bdo/">धनबाद

: अबुआ आवास में गड़बड़ी के खिलाफ आक्रोश, बीडीओ के तबादले की उठी मांग

डुमरिया : नये थाना प्रभारी ने दिया योगदान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Dumaria-Thana-Prabhari.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया थाना में पदस्थापित नये थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने योगदान दिया. इस अवसर पर शांति समिति के सदस्य और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अंगवस्त्र और बुके देकर नये थाना प्रभारी का स्वागत किया. विगत दिनों बाइक चोरी और मवेशी चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है. जिसका खुलासा नहीं हो पाया है. नये थाना प्रभारी के सामने इन शातिर अपराधियों से निपटने की चुनौती रहेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rs-350-crore-will-be-spent-on-tatanagar-station-pm-laid-the-foundation-stone/">जमशेदपुर

: टाटानगर स्टेशन पर खर्च होंगे 350 करोड़, पीएम ने किया शिलान्यास
साथ ही क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब कारोबार, रैश ड्राइविंग पर रोक लगाने की भी चुनौती बनी रहेगी. नये थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के सहयोग से अपराध पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई है. सोमवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना, भाजपा मंडल अध्यक्ष बेहुला नायक, दिलीप पंडा, सुशील बारिक, मनसाराम गिरि, सुनील गिरि, देवानंद गिरी समेत अन्य शांति समिति के सदस्यों ने थाना प्रभारी का स्वागत किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही