Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : युवती ने शादी से किया इंकार तो युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

Jamshedpur (Rohit Kumar) : पहले तो फेसबुक पर दोस्ती हुई फिर एक दुसरे से प्यार हुआ. इसके बाद जब युवक ने शादी की बात कही तो युवती ने शादी से साफ इंकार कर दिया. इसी से आहत होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला के मऊभंडार का है जहां मुकेश कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे बेहर इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया है. एमजीएम में मुकेश का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-case-of-fraud-of-crores-the-police-pasted-advertisements-at-the-house-of-the-cmd-of-maxizone/">जमशेदपुर

: करोड़ों की ठगी मामले में मैक्सीजोन के सीएमडी के घर पुलिस ने किया इश्तेहार चस्पा

कोलकाता की युवती से हुआ था फेसबुकिया प्यार

मुकेश के छोटे भाई राकेश ने बताया कि मुकेश बंगलौर में काम करता है. उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिये कोलकाता की एक रहने वाली एक युवती से हुई. दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा पर अब युवती ने शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद मुकेश ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की. तबियत बिगड़ने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई, तब आनन-फानन में मुकेश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही