Search

 
 
 

जमशेदपुर : पत्नी ने रुपये देने से मना किया तो युवक ने लगा ली फांसी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गढ़वान पट्टी निवासी सुमित कालिंदी (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी लक्ष्मी कर्मकार ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना को लेकर लक्ष्मी ने बताया कि सुमित नशा करने के लिए बुधवार की रात 500 रुपये मांग रहा था. रुपये देने से मना करने पर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया. रात को खाना खाने के बाद वह नहाने के लिए बाहर गया था. सुबह उसका शव आंगन में पाया गया. सुमित ने आंगन में गड़े बांस पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-play-school-teacher-accused-of-beating-three-year-old-child/">जमशेदपुर

: प्ले स्कूल की शिक्षिका पर लगा तीन साल के बच्चे की पिटाई का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही