Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के सदस्य कन्हैया सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने यूपी पुलिस की सहायता से कानपुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के समय स्टेशन पर कन्हैया सिंह के साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे. इसके पूर्व पुलिस ने कन्हैया के भतीजे अमित सिंह उर्फ श्याम बाबू को गिरफ्तार किया था. अमित से पूछताछ के दौरान पुलिस को कन्हैया की गतिविधि का पता चला. इसके बाद उसे कानपुर जाकर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-approved-the-payment-of-compensation-amount-to-the-dependents-for-natural-calamity-compensation/">रांची
डीसी ने प्राकृतिक आपदा क्षतिपूर्ति के लिए आश्रितों को मुआवजा राशि के भुगतान की स्वीकृति दी
: सेल्स टैक्स कार्यालय का क्लर्क 30 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार
डीसी ने प्राकृतिक आपदा क्षतिपूर्ति के लिए आश्रितों को मुआवजा राशि के भुगतान की स्वीकृति दी
परिवार के संग वैष्णो देवी जा रहा था कन्हैया सिंह
पुलिस ने सोमवार की सुबह अमित को टीएमएच अस्पताल से पकड़ा. पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान पुलिस को अमित के मोबाइल के ट्रेन का टिकट मिला जो कि कानपुर से दिल्ली का था. इसके अलावा उसके पास से फ्लाइट का भी टिकट बरामद किया गया, जो कि कन्हैया सिंह के नाम पर था. पूछताछ में अमित ने पुलिस को बताया कि कन्हैया सिंह अपने परिवार संग वैष्णो देवी जा रहा है. इसके बाद जमशेदपुर पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया और तत्काल जमशेदपुर से दिल्ली और फिर फ्लाइट से दिल्ली पहुंची. वहीं से पुलिस कानपुर पहुंची, जहां रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के दौरान वह अपने परिवार के संग था. पुलिस उसे मंगलवार को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जमशेदपुर लौट रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sales-tax-office-clerk-arrested-for-taking-rs-30000-bribe/">जमशेदपुर: सेल्स टैक्स कार्यालय का क्लर्क 30 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार
Leave a Comment