Search

 
 
 

जमशेदपुर : शादी के एक माह बाद ही प्रेमी संग भागी पत्नी, थाने में प्राथमिकी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुंइयाडीह कल्याण नगर निवासी राकेश पोद्दार की पत्नी जूही पाल शादी के एक माह बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस संबंध में राकेश पोद्दार ने अपनी पत्नी जूही पाल और उसके प्रेमी ऋतिक के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. राकेश की शादी बोकारो के बालीडीह स्टेशन रोड निवासी गणेश पाल की बेटी जूही पाल से 24 जुलाई को ही हुई थी. राकेश ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी के साथ विवाद चलता रहता था. पत्नी कभी सही से बात नहीं करती थी और ना ही उसे प्यार करती थी. 17 अगस्त की सुबह जब उसकी नींद खुली तो पाया की जूही घर पर नहीं है. घर की जांच करने पर पता चला की शादी में मिलने वाला गहना और कुछ नकद गायब है जिसका मूल्य एक से डेढ़ लाख रुपये होगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-distressed-by-financial-constraints-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself/">घाटशिला

: आर्थिक तंगी से परेशान सबर युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

ससुराल पक्ष ने बताई प्रेम संबंध की बात

राकेश ने पुलिस को बताया कि जब जूही घर पर नहीं मिली को उसने ससुराल में फोन किया. ससुराल से उसे बताया गया कि वह किसी ऋतिक नाम के युवक से प्रेम करती थी. घर वालों को इसकी जानकारी होने पर जूही की शादी करवा दी. संभवत: जूही ऋतिक के साथ ही भाग गई होगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही