Search

 
 
 

जमशेदपुर : पत्नी के हत्यारोपी को हाइकोर्ट से मिली जमानत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के परसुडीह थान अंतर्गत खखरीपाड़ा निवासी संगीता कुशवाहा की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी पति अजय कुशवाहा को झारखंड हाइकोर्ट से जमानत मिल गई. अजय बीते 11 फरवरी से जेल में बंद है. जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने आरोपी को जमानत दी. मामले में वरीय अधिवक्ता दिलीप कुमार कर्मकार ने बहस की. उन्होंने न्यायालय को बताया कि घटना 24 जुलाई 2022 की है और प्राथमिकी विलंब से 8 सितंबर को दर्ज हुई. परंतु इसका कारण स्पष्ट नहीं बताया गया. बता दें कि मध्य प्रदेश के रीवा का अजय कुशवाहा अपनी पत्नी संगीता कुशवाहा के साथ गोविंदपुर खखरीपाड़ा में नारायण बेसरा की जमीन पर सब्जी उगाने का काम करता था. चरित्रहीन होने के शक में 24 जुलाई को पत्नी के साथ मारपीट की तो पत्नी ने गुस्से में कीटनाशक पी लिया. स्थिति बिगड़ी तो संगीता को उसके माता-पिता रीवा इलाज के लिए ले गए, जहां उसकी मौत 29 जुलाई को हो गई. अजय के खिलाफ उसके ससुर और रीवा निवासी राम मनोहर ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई. गिरफ्तारी से बचने के लिए भागे फिर रहे अजय कुशवाहा को परसुडीह पुलिस ने 11 फरवरी 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस मामले में पुलिस की जांच में अजय के भाई धीरज, सुरेश, भाभी सुभद्रा, भाभी दुर्जानिया, भतीजा विजय, भतीजा दिनेश और भतीजी रानी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला. इस आधार पर सभी को बरी कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : CBI">https://lagatar.in/revealed-in-cbi-investigation-vijay-hansda-had-lodged-an-fir-against-ed-officials-at-the-behest-of-the-high-court-lawyer/">CBI

जांच में खुलासाः हाईकोर्ट के वकील के कहने पर विजय हांसदा ने ED अधिकारियों पर दर्ज करायी थी FIR
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही