Search

जमशेदपुर : सड़कों पर विचरण करने वाले पशु-पक्षियों की सेवा के लिए जीव संरक्षण रथ रवाना

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : इस भीषण गर्मी में जीव संरक्षण के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए शनिवार को सात दिवसीय जीव संरक्षण सेवा रथ का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया. सेवा रथ का शुभारंभ साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ स्थित महालक्ष्मी दादी मंदिर से किया गया. इससे पहले गौ माता की पूजा की गई. इस सेवा रथ का शुभारंभ स्व. अशोक अग्रवाल की पुण्य स्मृति में संतोष अग्रवाल एवं उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-teachers-should-make-the-block-top-in-the-field-of-education-sanjeev-sardar/">डुमरिया

: प्रखंड को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनायें शिक्षक : संजीव सरदार

इस तरह की सेवा समय-समय पर आयोजित की जाएगी

मौके पर अध्यक्ष निशा सिंघल, सचिव कविता अग्रवाल और जीव संरक्षण कार्यक्रम की संयोजिका खुशबू कावंटिया ने कहा कि इस रथ द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर विचरण करने वाले सभी तरह के पशु-पक्षियों की सेवा की जाएगी. इसके माध्यम से गौ माता के लिए रोटी, हरी सब्जियां, पशुओं एवं पक्षियों के लिए आहार एवं जल की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि जीव संरक्षण सेवा रथ अभी सात दिन के लिए रवाना किया गया है. जरूरत पड़ने पर समाज के लोगों के सहयोग से यह सेवा को आगे बढ़ाई जाएगी. इस तरह की सेवा भीषण गर्मी को देखते हुए समय-समय पर विभिन्न प्रकारों से आयोजित की जाएगी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-storm-exposed-prime-ministers-ujjwala-yojana/">हजारीबाग

: तूफान ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की खोल दी पोल

समाज सुधार के अंतर्गत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

इसके साथ ही समाज सुधार के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा के संयुक्त तत्वावधान में प्री वेडिंग शुट आउट की फोटोग्राफी और वीडियो विवाह समारोह स्थल पर प्रदर्शन करने पर सामाजिक प्रतिबंध के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया. इस अवसर पर समाजसेवी संतोष अग्रवाल, ओमप्रकाश रिंगसिया, सुभाष शाह, महावीर मोदी, बजरंग अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, सीताराम देबूका, सीए विवेक चौधरी, मुरारी अग्रवाल, कमल सिंघल, बबलू अग्रवाल एवं रोहित अग्रवाल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//