Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : यात्री ट्रेनों में गांजा की तस्करी पर रोक लगायेंगे- रेल डीजी

Jamshedpur (Ashok Kumar) : रेल के डीजी अनिल पालटा ने बातचीत में कहा कि यात्री ट्रेनों में गांजा की तस्करी की सूचना मिली है. इसपर रोक लगाने के लिये काम किया जा रहा है. टाटा, रांची और धनबाद में ट्रेनों की संख्या ज्यादा होने के कारण भी रेल पुलिस को परेशानी होती है, लेकिन इसपर रोक लगाने का पूरा प्रयास किया जायेगा. यह बातें रेल डीजी ने टाटानगर के रेल एसपी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण करने के बाद कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-murder-of-wife-two-daughters-and-tuition-teacher-deepaks-advocate-filed-a-bail-application-in-the-court/">जमशेदपुर

: पत्नी, दो बेटियां व ट्यूशन टीचर की हत्या में दीपक के अधिवक्ता ने कोर्ट में दाखिल की जमानत की अर्जी

सब इंसपेक्टरों की कमी का है रोना

रेल जिलों में सब इंसपेक्टरों की भारी कमी है. इस कमी को पूरी करने के लिये पुलिस मुख्यालय में पत्र भी भेजा गया है. जबतक कमी पूरी नहीं होगी, तबतक कमी का रोना लगा रहेगा. उन्होंने कहा कि टाटानगर, धनबाद और रांची तीनों रेल जिला व्यस्त जिलों में से एक है. यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन होता है. इस कारण से रेल पुलिस को सब इंसपेक्टर की कमी खलती है.

यात्रियों की सुरक्षा मुख्य उद्देश्य

रेल डीजी अनिल पालटा ने कहा कि ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दी जाती है. इसके लिये रेल पुलिस को खास दिशा-निर्देश भी दिये गये हैं. इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. वैसे रेल पुलिस अच्छा काम कर रही है.

लंबित मामले का निष्पादन करने का निर्देश

रेल डीजी ने टाटानगर रेल जिला का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यहां के काम काज में सुधार आया है. कई बड़े मामले का निष्पादन समय पर किया गया है. कुछ मामले लंबित भी हैं जिसका निष्पादन करने के लिये कहा गया है. टाटानगर रेलवे स्टेशन से गायब नाबालिग बच्ची के मामले में डीजी ने कहा कि इसके लिये भी निर्देश दिये गये हैं. रेल पुलिस के रहने के लिये बैरक की कमी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इसके लिये डीआरएम को लिखा गया है. अगर जगह दी जाती है तो इस समस्या का भी समाधान कर लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-named-on-5-in-arrest-with-weapon-from-court/">जमशेदपुर

: कोर्ट से हथियार के साथ गिरफ्तारी में 5 पर नामजद प्राथमिकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही