Search

 
 
 

जमशेदपुर : क्या अब गुंडे तय करेंगे कि कौन चुनाव लड़े : कुलविंदर

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : राष्ट्रीय सिख सभा के संयोजक एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने धनबाद के प्रिंस खान की धमकी को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि क्या इस देश में अब गुंडे और असामाजिक तत्व तय करेंगे कि किसे चुनाव लड़ना है अथवा नहीं? इस अधिवक्ता ने कहा कि प्रिंस खान की धमकी की गहन जांच पड़ताल होनी चाहिए और धमकी देने वाले को उसके सही मुकाम पर भेजा जाना चाहिए. देश में लोकतंत्र है, संविधान का राज है और देश के प्रत्येक नागरिक जिसने अपनी आयु 25 साल पूरी कर ली है. वह लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लड़ने का अधिकार रखता है. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-application-for-llb-entrance-examination-from-april-9-see-the-eligibility-and-important-dates/">कोल्हान

यूनिवर्सिटी : एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 9 अप्रैल से, देखें क्या है योग्यता व प्रमुख तिथियां
उन्होंने कहा है कि जो संस्थाएं इस चुनावी मौसम में अभी सामंतवाद और जातिवाद का आरोप लगा रही हैं, उन संस्थाओं से जुड़े लोग इनके आगे पीछे घूमते रहते थे. कुलविंदर सिंह ने धनबाद प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि किस तरह से प्रिंस खान की इतनी हिम्मत हुई कि उसने एक जनप्रतिनिधि को फोन पर धमकी दे डाली. प्रशासन के हाथ किसने बांध रखे हैं और कौन प्रिंस खान का संरक्षक है?  इसे बेनकाब किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : इंडिया">https://lagatar.in/save-democracy-rally-of-india-alliance-rahul-said-modi-is-trying-to-fix-match-the-slogan-of-400-seats-is-not-going-to-cross-180-without-evms/">इंडिया

गठबंधन की  लोकतंत्र बचाओ रैली, बोले राहुल, मैच फिक्सिंग की कोशिश में मोदी… 400 सीट का नारा बिना ईवीएम के 180 पार नहीं होने जा रहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही