Search

 
 
 

जमशेदपुर : ओडिशा को विकास की नई उंचाइयों तक पहुंचाएंगे : रघुवर दास

 
Jamshedpur (Ratan Singh) :झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने ओडिशा का राज्यपाल बनाये जाने पर खुशी जताई है. कहा है कि एक नई जिम्मेदारी उन्हें मिली है, वो भी जगन्नाथ बाबा के दरबार जैसे राज्य में इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार प्रकट करते है. झारखंड और ओडिशा दोनों की संस्कृति एक है और दोनों भरपूर खनिज सम्पदा से भरे हुए राज्य है. ओडिशा के मुख्यमंत्री लगातार ओडिशा की जनता की भलाई के लिए कार्य कर रहे है. संवैधानिक पद राज्यपाल का दायित्व निभाते हुए वे सरकार के साथ मिलकर ओडिशा को विकास की नई उंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगे. उक्त बातें रघुवर दास ने अपने एग्रिको स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-suspended-three-police-personnel-including-the-inspector-who-assaulted-during-checking/">जमशेदपुर

: चेकिंग के दौरान मारपीट करने वाले दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने किया सस्पेंड

 1980 से है पार्टी के कर्मठ सिपाही

एक सवाल के जवाब में रघुवर दास ने कहा कि मुख्यमंत्री हो या राज्यपाल का पद कोई भी जातिसूचक का पद नहीं होता. वे काफी संतुष्ट है, उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कई अहम् पद का दायित्व उन्हें पार्टी देगी. पार्टी ने उन्हें काफी कुछ दिया है. वह 1980 से ही पार्टी के कर्मठ सिपाही है. पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसे वे बेहतर व ईमानदारी से निभाएंगे. आने वाले चुनाव में सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी और एक बार फिर से झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-ranchi-civil-court-refuses-to-grant-bail-to-shakeel-alias-karu-accused-of-stone-pelting-and-firing/">रांची

हिंसा : पथराव व गोलीबारी के आरोपी शकील ऊर्फ कारु को बेल देने से सिविल कोर्ट का इनकार

भाजपा में एक से एक कार्यकर्ताओं की फौज

उन्होंने कहा कि किसी के आने जाने से पार्टी पर कुछ प्रभाव नहीं पड़ता. भारतीय जनता पार्टी एक बहुत बड़ी पार्टी है और कार्यकर्ताओं की पार्टी है. जब उन्हें टिकट मिला था तब वे खुद भी एक कार्यकर्ता थे. तत्कालीन एमएलए दीनानाथ पाण्डेय का टिकट काट कर एक साधारण मजदूर को टिकट दिया गया था. पार्टी में एक से एक कार्यकर्ताओं की फौज है. अब पार्टी जिसे जहां से भी लड़ाए या जिम्मेदारी देगी पार्टी के कार्यकर्ता उसका इमानदारी से निर्वाह करेंगे. राज्यपाल बनाये जाने पर जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पुरे झारखंड की जनता काफी खुश है, क्यूंकि पहली बार शहर के एक मजदूर को संवैधानिक पद का दायित्व मिला है. उक्त बातें रघुवर दास ने अपने एग्रिको स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कही. इस दौरान कार्यकताओं की भीड़ उनके आवास पर उमड़ पड़ी, सभी ने उन्हें मिठाई खिलाकर राज्यपाल बनाये जाने पर बधाई दी. कई लोगों ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही