Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर में आयोजित ``टाटा स्टील मेटेरियल-नेक्स्ट`` के चौथे संस्करण के फिनाले में जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च की टीम ब्रीथ एप्लाइड साइंस प्रा. लि. विजेता बनकर उभरी. टीम ने सीओ टू से मेथनॉल के सतत और किफायती उत्पादन के लिए एकीकृत तकनीकों पर समाधान प्रस्तुत किया. जिसके लिए ब्रीथ एप्लाइड साइंस प्रा. लि. पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त टीआइएफआर हैदराबाद की टीम ``हाई एनर्जी जोन`` जिसने उच्च-प्रदर्शन रिचार्जेबल जिंक-एयर बैटरी का विकास`` पर समाधान प्रदर्शित किया और प्रथम उपविजेता का स्थान हासिल किया. सदस्यों में शामिल पल्लवी ठाकुर और सुभ्रा पट्टानायक को प्रो टीएन नारायणन ने मेंटर किया था और उन्हें 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-the-children-of-dav-public-school-guava-created-a-new-record-in-the-cbse-board-examination/">नोवामुंडी
: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों ने रचा नया कीर्तिमान
: आजाद हिंद फौज के कैप्टन सोमेंद्र कर्मकार की पत्नी का निधन
: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों ने रचा नया कीर्तिमान
उपविजेता टीमों को मिला एक-एक लाख रुपये
एनआईटी राउरकेला की टीम ``इंटरफेस आइकॉन`` और आईआईटी गुवाहाटी की टीम ``ग्रेफेकॉन मैटेरियल्स`` ने ``हाइड्रोजन स्टोरेज टैंक के लिए हाइब्रिड कंपोजिट`` और ``ग्राफीन के समरूप फैलाव के माध्यम से सतत टिकाऊ जियोपॉलीमर कोटिंग`` पर समाधानों को प्रस्तुत किया और संयुक्त रूप से द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया. टीम इंटरफेस आइकन में सत्यरूप पटनायक, बीएनवीएस गणेश गुप्ता के और राजेश प्रुस्टी शामिल थे. टीम को प्रो. बंकिम चंद्र रे ने मेंटर किया था और टीम ग्रेफेकॉन मैटेरियल्स में आरएस कृष्णा और नेहा सेठी शामिल थे. इनको प्रो बिरंची पांडा द्वारा मेंटर किया गया था. दोनों टीमों में से प्रत्येक को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-azad-hind-fauj-captain-somendra-karmakars-wife-passed-away/">जमशेदपुर: आजाद हिंद फौज के कैप्टन सोमेंद्र कर्मकार की पत्नी का निधन
Leave a Comment