Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील के बोनस समझौते से कोल्हान भर के बाजार में आएगी रौनक

 
Jamshesdpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा स्टील के बोनस समझौते से पूरे कोल्हान के बाजार में रौनक आ गई है. कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया ने इस बोनस समझौते की तारीफ की है. उनका कहना है बोनस के जरिए बाजारों में खरीदारी बढ़ेगी. कोल्हान के बाजार में टाटा स्टील कर्मचारियों के 317.51 करोड़ रुपए आएंगे. जमशेदपुर के कर्मचारियों को 188.64 करोड़ रुपए का बोनस मिला है. इसके अलावा टिनप्लेट और टिस्को ग्रोथ शॉप में भी अच्छा बोनस हुआ है. इसका फायदा जमशेदपुर बाजार को होगा. उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से कोल्हान के बाजार मंदे पड़ गए हैं. बोनस समझौता इन्हें पुनर्जीवत करेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-an-exercise-to-demolish-the-house-of-raju-singh-who-made-the-video-viral-in-the-presence-of-heavy-police-force/">जमशेदपुर

: भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में वीडियो वायरल करनेवाले राजू सिंह का मकान जमींदोज करने की कवायद

दुर्गा पूजा में बूम पर रहेंगे बाजार

बोनस समझौते के तौर पर कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस से बाजार में खरीदारी बढ़ेगी. लोग विभिन्न प्रकार की चीजें खरीदेंगे. दुर्गा पूजा में भी खरीदारी होगी. दीपावली में भी बंपर खरीदारी होगी. कारोबारियों को भी बोनस समझौते से उम्मीद बढ़ गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-raided-in-merchagoda-lowadih-demolished-six-liquor-kilns/">जमशेदपुर

: उत्पाद विभाग का मर्चागोड़ा-लोवाडीह में छापा, छह शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

पुलिस को भी रहना होगा चाक-चौबंद

कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया ने कहा कि इस दौरान पुलिस को भी सतर्क रहना होगा. चोरी, छिनताई व लूट की घटना को अंजाम देने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं. पुलिस को खास ध्यान देते हुए इस तरह की घटनाओं से लोगों को बचाना है. ताकि लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा और दीपावली में खरीदारी कर सकें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही