Search

 
 
 

जमशेदपुर : पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयास से उत्तर-पूर्व गदड़ा पंचायत में बैंक ऑफ बड़ौदा का लगा कैंप

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर प्रखंड के उत्तर-पूर्व गदड़ा पंचायत में बैंक ऑफ बडौदा की ओर से कैंप लगाकर 32 लाभुकों का खाता खोला गया. बैंक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में खाता खोलवाने के लिए लाभुकों में उत्साह देखा गया. बैंक की ओर से सभी 32 लोगों का खाता स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपा गया. जिसे लाभुकों के बीच वितरीत किया गया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-news-cms-mla-representative-pankaj-mishra-remanded-for-6-days-ed-court-approved/">BREAKING

NEWS : सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को 6 दिनों की रिमांड, ईडी कोर्ट ने दी मंजूरी

केसीसी समेत अन्य योजनाओं का मिल सकेगा लाभ

पंचायत के पूर्व पंसस विश्वजीत भगत ने बताया कि जरूरतमंद ग्रामीणों का बैंक में खाता नहीं होने के कारण उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं (केसीसी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि) का लाभ नहीं मिल पा रहा था. पंचायत प्रतिनिधियों के आग्रह पर बैंक ऑफ बड़ौदा की बिष्टुपुर शाखा की ओर से पंचायत के झंडा चौक बालीडूंगरी में कैंप लगाकर लोगों का खाता खोला गया. बुधवार को सभी लोगों के बीच खाता का वितरण किया गया. मौके पर पूर्व उप मुखिया बिरजू पात्रो, वार्ड सदस्य कृष्ण दास, तुड़कू दिग्गी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही