Search

 
 
 

जमशेदपुर : गर्मी के दस्तक देते ही मानगो के सुभाष कॉलोनी में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गर्मी के दस्तक के साथ ही मानगो क्षेत्र में पेयजल संकट शुरू हो गया है. अभी से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ हैं. मानगो के पुराना सुभाष कॉलोनी में सप्ताह भर से जलापूर्ति नहीं हुई है. इससे कॉलोनी में पानी के लिए हाहाकार मच गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी से पानी लाकर लोग दैनिक दिनचार्या का कार्य कर रहें हैं. पानी के चलते रोजी-रोजगार सारे छूट गए हैं. साइकिल से लोग नदी से पानी लाने को मजबूर है. लोग पूरे दिन पानी भरक कर परेशान रहते हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-on-april-17-two-gola-cheeta-will-be-organized/">किरीबुरू

: 17 अप्रैल को दो गोला चैता का होगा आयोजन

लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए किया प्रदर्शन

कॉलोनी के लोगों ने कहा कि हमारी शिकायतें कोई नहीं सुन रहा है. लोगों ने मानगो नगर निगम के पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी थी. लेकिन अभी तक निगम द्वारा केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है. पानी का बिल प्रत्येक महीने आ रहा है लेकिन लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. इस संबंध में नगर निगम के सिटी मैनेजर राहुल कुमार ने कहा कि पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पीएचईडी विभाग को निर्देश दिया गया है. वहीं टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है. ताकि कॉलोनीवासी परेशान नहीं हो. संदीप शर्मा, जसविंदर कौर, चिंता देवी, सोना देवी, पुष्पा देवी, मुकेश सिंह, सुधांशु घोष, गोपीनाथ घोष, नरेंद्र नाथ गोप, सुरेश कुमार सिंह, विजय गौड़, मधु घोष, शेषनाथ सिंह, संतोष प्रमाणिक, बृज किशोर साहू, रामेश्वर परमेश्वर दुबे, अभिशंक सिंह सहित मोहल्ले के लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन भी किया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fed-up-with-the-sale-and-consumption-of-alcohol-in-the-township-the-samajwadi-leader-wrote-a-letter-to-the-prime-minister/">आदित्यपुर

: समाजवादी नेता ने बस्ती में शराब सेवन व बिक्री से तंग आकर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही