Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्तन खरीदने के बहाने दुकान से 1.25 लाख लेकर फरार हुई महिला

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : साकची थाना क्षेत्र के झंडा चौक के पास शुक्रवार की शाम एक बर्तन दुकान में बर्तन की खरीदारी करने के नाम पर घुसी महिला दुकान के गल्ले से 1.25 लाख रुपये लेकर फरार हो गयी. घटना के कुछ देर बाद ही दुकानदार को घटना की जानकारी मिल गयी थी. इसके बाद सीसीटीवी कैमरा को देखने पर पता चला कि बर्तन खरीदने पहुंची महिला ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है. फिर मामला साकची थाने तक पहुंचा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-trains-canceled-due-to-power-block/">जमशेदपुर

: पावर ब्लॉक से दो ट्रेनों को किया गया रद्द

दुकान मालिक ही दिखा रहे थे बर्तन

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम महिला बर्तन दुकान में पहुंची थी और दुकान मालिक विजय कुमार बर्तन दिखा रहे थे. महिला बार-बार बर्तन देखने के बाद यह कह रही थी कि उसे पसंद नहीं आ रहा है. कभी कढ़ाही देख रही थी तो कभी कोई और बर्तन.

शॉल से गल्ले को ढका और उड़ा लिये 1.25 लाख

सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि महिला मास्क पहनी हुई थी और लाल रंग की शॉल ओढ़ी हुई थी. बर्तन देखने के बहाने वह दुकान के गल्ला के पास पहुंच गयी और उसे शॉल से ढकने के बाद रुपये निकाल लिया. इसके थोड़ी देर के बाद ही वह यह कहते हुये हड़बड़ी में दुकान से बाहर निकल गयी कि उसे पसंद नहीं आ रहा है.

सीसीटीवी फुटेज से महिला को तलाश रही पुलिस

इधर साकची पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की जा रही है. महिला मुंह पर मास्क लगाये हुये थी. पुलिस के लिये मास्क लगी महिला चोर को पहचान पाना आसान नहीं होगा. वहीं दुकानदार विजय कुमार ने घटना की लिखित शिकायत थाने पर जाकर की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attack-with-shovel-in-mukhiyadanga-case-registered/">जमशेदपुर

: मुखियाडांगा में बेलचा से हमला, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही