Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्तन खरीदने के बहाने 1.28 लाख चुराने वाली महिला गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : साकची थाना क्षेत्र से शुक्रवार को बर्तन खरीदने के बहाने 1.28 लाख रुपये गल्ले से चुराने वाली महिला को साकची पुलिस ने शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है. महिला का नाम रेखा कुमारी है और वह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह आदर्शनगर की रहनेवाली है. इसका खुलासा साकची थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी शुभांशु जैन और साकची थाना प्रभारी ने राजेश प्रसाद ने किया. इसे भी पढ़ें : …">https://lagatar.in/ispat-express-went-ahead-with-two-more-coaches/">…

और दो कोच लेकर आगे बढ़ गयी इस्पात एक्सप्रेस

चोरी के जेवर व मोबाइल भी बरामद

रेखा कुमारी को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तब पता चला कि वह पहले से ही चोरी करती आ रही है. पहली बार वह पुलिस के हत्थे चढ़ी है. उसके पास से पुलिस ने 1.28 लाख रुपये के अलावा, चोरी के सोने का झुमका, सोने का लॉकेट, कंगन, अंगूठी, चेन, काम की बाली, चांदी का सिक्का के अलावा पांच पीस मोबाइल फोन भी बरामद किया है. महिला चोर को साकची पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-gang-raped-on-the-banks-of-bahragora-river/">जमशेदपुर

: बहरागोड़ा नदी किनारे महिला से सामूहिक दुष्कर्म
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही